UP Gas Cylinder Updates: घरेलू LPG सिलेंडर ₹60, कमर्शियल ₹115 महंगा।

UP Gas Cylinder Updates

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है। भारत में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है। UP Gas Cylinder Updates घरेलू LPG सिलेंडर ₹60, कमर्शियल ₹115 महंगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से होने वाली सप्लाई बाधित होने के कारण दुनियाभर तेल और गैस की किल्लत सामने आ रही है।

युद्ध के चलते वैश्विक बाजार गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए भारत में भी लोग सिलेंडर खरीदने के लिए लाइन में लग गए हैं। इसी बीच घरेलू एलपीजी की कीमत (LPG Price Today) में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये बढ़ाए गए हैं।

गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय बढ़ा

सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि भारत में गैस और तेल की आपूर्ति है, लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। लेकिन इस बीच सरकार की ओर से गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

आपके यहां क्या है LPG सिलेंडर की कीमत?

एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि देश में आज 12 मार्च 2026 को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत क्या है।

14.2 KG घरेलू LPG सिलेंडर की आज की कीमतें

शहरकीमत (₹)
नई दिल्ली913.00
मुंबई912.50
गुड़गांव921.50
बेंगलुरु915.50
चंडीगढ़862.50
जयपुर916.50
पटना1,002.50
कोलकाता939.00
चेन्नई928.50
नोएडा910.50
भुवनेश्वर939.00
हैदराबाद965.00
लखनऊ950.50
त्रिवेंद्रम922.00
किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, नोएडा में गैस की कोई कमी नहीं- प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी

प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के संबंध में अपील जारी की गई। उन्होंने कहा कि गौतबुद्ध नगर जिले में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर का स्टॉक है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।