अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है। भारत में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है। UP Gas Cylinder Updates घरेलू LPG सिलेंडर ₹60, कमर्शियल ₹115 महंगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से होने वाली सप्लाई बाधित होने के कारण दुनियाभर तेल और गैस की किल्लत सामने आ रही है।
युद्ध के चलते वैश्विक बाजार गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए भारत में भी लोग सिलेंडर खरीदने के लिए लाइन में लग गए हैं। इसी बीच घरेलू एलपीजी की कीमत (LPG Price Today) में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये बढ़ाए गए हैं।

- घरेलू LPG सिलेंडर ₹60, कमर्शियल ₹115 महंगा।
- वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण बढ़ी कीमतें, आपूर्ति बाधित।
- LPG बुकिंग अवधि 21 से बढ़ाकर 25 दिन की गई।
गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय बढ़ा
सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि भारत में गैस और तेल की आपूर्ति है, लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। लेकिन इस बीच सरकार की ओर से गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

आपके यहां क्या है LPG सिलेंडर की कीमत?
एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि देश में आज 12 मार्च 2026 को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत क्या है।
14.2 KG घरेलू LPG सिलेंडर की आज की कीमतें
| शहर | कीमत (₹) |
|---|---|
| नई दिल्ली | 913.00 |
| मुंबई | 912.50 |
| गुड़गांव | 921.50 |
| बेंगलुरु | 915.50 |
| चंडीगढ़ | 862.50 |
| जयपुर | 916.50 |
| पटना | 1,002.50 |
| कोलकाता | 939.00 |
| चेन्नई | 928.50 |
| नोएडा | 910.50 |
| भुवनेश्वर | 939.00 |
| हैदराबाद | 965.00 |
| लखनऊ | 950.50 |
| त्रिवेंद्रम | 922.00 |
किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, नोएडा में गैस की कोई कमी नहीं- प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी
प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के संबंध में अपील जारी की गई। उन्होंने कहा कि गौतबुद्ध नगर जिले में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर का स्टॉक है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।





