Petrol Diesel Price Update: Iran-Israel War का असर! क्या भारत में महंगा होगा Petrol Diesel?

Petrol Diesel Price Update: Iran-Israel War का असर! क्या भारत में महंगा होगा Petrol Diesel? Expert ने बताया सच

Petrol/Diesel today prices city-wise live update: देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का दाम क्या है? जानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता का भाव…

Petrol-Diesel Price Today in India: देश के बड़े शहरों में 11 मार्च (बुधवार) को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में ज़्यादा बदलाव नहीं हुआ है। यह जानकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट डेली रिवीजन डेटा से मिली है। बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों को हर दिन सुबह 6 बजे रिव्यू किया जाता है। यह रिवीजन सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा किया जाता है।

इनमें प्रमुख रूप से Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दरों के आधार पर ईंधन की कीमतें तय की जाती हैं।

क्या भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा होगा?

क्रूड ऑयल की कीमतों में इस तेजी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे? फिलहाल सरकार की तरफ से जो संकेत मिले हैं, उनके मुताबिक अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार के टॉप सोर्सेस का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने के बावजूद पंप कीमतों को फिलहाल स्थिर रखा जाएगा, ताकि महंगाई पर ज्यादा असर न पड़े। दरअसल पिछले कुछ सालों से सरकार की यही नीति रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू कीमतों को स्थिर रखा जाए। हालांकि हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ाई गई है, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल 115 डॉलर पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है।
साल 2022 के बाद यह पहला मौका है जब क्रूड ऑयल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इससे पहले 8 जून 2022 को रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 123.58 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी।

अब 9 मार्च 2026 को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत एक बार फिर तेजी से बढ़ी है। शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 25% बढ़कर 115.68 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इसी तरह WTI यानी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का अप्रैल वायदा भाव भी करीब 27% उछलकर 115.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

क्रूड ऑयल के दाम

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई। यह गिरावट अतिरिक्त तेल सप्लाई की उम्मीद के चलते आई। समाचार एजेंसी Reuters की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Brent क्रूड फ्यूचर्स 87.57 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे जबकि US West Texas Intermediate (WTI) 0.44 प्रतिशत गिरकर 83.08 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

यह गिरावट उस रिपोर्ट के बाद आई जिसमें International Energy Agency (IEA) के बारे में The Wall Street Journal ने बताया कि एजेंसी अपने इतिहास में आपातकालीन तेल भंडार का सबसे बड़ा रिलीज़ कर सकती है 

भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें:

दिल्ली
पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
डीज़ल: ₹87.67 प्रति लीटर

मुंबई
पेट्रोल: ₹103.50 प्रति लीटर
डीज़ल: ₹90.03 प्रति लीटर

बेंगलुरु
पेट्रोल: ₹102.92 प्रति लीटर
डीज़ल: ₹90.99 प्रति लीटर

कोलकाता
पेट्रोल: 105.41 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 92.02 रुपये प्रति लीटर

भारत के पास कितना तेल स्टॉक है?

विशेषज्ञों के अनुसार भारत की तेल कंपनियों के पास आमतौर पर 40 से 50 दिनों का तेल भंडार रहता है। फिलहाल जो स्टॉक मौजूद है वह लगभग 65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर खरीदा गया था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत के पास अभी 6 से 8 हफ्तों का कच्चे तेल और ईंधन का भंडार मौजूद है। इस वजह से फिलहाल सप्लाई को लेकर कोई चिंता की स्थिति नहीं है।