New Tata Sierra | शुरूआती कीमत ₹ 11.49 लाख |
नई Tata Sierra की शुरूआती कीमत ₹ 11.49 लाख से शुरू होती है, और इसके साथ ही आपको इस सेगमेंट में देखे गए बहुत से नए फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी मिलती है।
ताकत और प्लेटफार्म
Sierra एक नए “Argos” आर्किटेक्चर पर बनी है — जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और हाइब्रिड ऑप्शन्स दी जाएँगी।ऑफ-रोडिंग के लिए भी तैयार: 405 mm की वैडिंग डेप्थ, 205 mm ग्राउंड क्लियरेंस, और 19 इंच के पहियों के बावजूद पूरी बॉडी पर्याप्त रूप से प्रोप्रोर्शनल दिखती है।लंबा व्हीलबेस — 2730 mm — जिससे इंटीरियर में जगह और आराम दोनों मिलते हैं।
इंजिन विकल्प और परफॉर्मेंस
1.5 L Hyperion पेट्रोल (टर्बो + डायरेक्ट इंजेक्शन + वैरीएबल कैम — VGT टर्बो) – 160 PS, 255 Nm, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर से। 1.5 L CryoGen डीज़ल – 118 PS, मैन्युअल में 260 Nm और 6-स्पीड ऑटो में 280 Nm। इसमें अतिरिक्त डीज़ल एक्सहॉस्ट फ्लूइड (DEF) की जरूरत नहीं। बेस 1.5 L नेचुरल-अस्स्पिरेटेड पेट्रोल – 106 PS, 145 Nm, 6-स्पीड मैन्युअल या 7-स्पीड DCA के साथ।
इंटीरियर और आराम
3 स्क्रीन सेटअप: डिजिटल क्लस्टर + इंफोटेनमेंट + पीछले यात्रियों के लिए पर्सनल स्क्रीन। 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, साउंडबार फॉर्मेट में। डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर अच्छा फिनिश, मुलायम और टेक्सचर्ड मैटेरियल। चालक की सीट में पावर + वेंटिलेशन; पीछे की सीटें रीक्लाइन करने योग्य, दो-स्टेप, साथ में USB-C चार्जर, फोन होल्डर्स और शेड भी। सूर्य रूफ (sunroof) — लगभग 1525 mm लंबा × 925 mm चौड़ा — जिससे केबिन में खुलापन और हवादारी मिलती है।
सुरक्षा और टेक्नोलॉजी
Electronic Parking Brake (EPB) और टेलिस्कॉपिक स्टीयरिंग हर वेरिएंट में। 6 एयरबैग्स, साथ में लेवल-2 ADAS (ड्राइवर असिस्ट फीचर्स), 360° कैमरा और ब्लाइंड व्यू भी। ड्राइव मोड्स: City / Sport, Terrain मोड्स — Rain / Normal / Rough।



